राष्ट्रपति मुर्मू और Premanand Maharaj के बीच हुई खास मुलाकात, सामने आई तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 11:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज अध्यात्म की नगरी वृंदावन एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। अपनी तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा के दूसरे दिन, देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचकर सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए।

 आश्रम में गूंजी आध्यात्मिक चर्चा

कड़े सुरक्षा घेरे के बीच सुबह-सुबह आश्रम पहुंचीं राष्ट्रपति ने महाराज जी से आशीर्वाद लिया। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच काफी देर तक आध्यात्मिक मूल्यों, अटूट श्रद्धा और समाज में सद्भाव लाने के विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। महाराज जी के राधा वल्लभ संप्रदाय के उपदेशों ने इस मुलाकात को और भी दिव्य बना दिया।

PunjabKesari

अयोध्या से गोवर्धन तक: भक्ति का सफर

राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा किसी उत्सव से कम नहीं है:

  • अयोध्या: उन्होंने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना कर एक नए मील के पत्थर को छुआ।
  • मथुरा: गुरुवार को इस्कॉन (ISKCON) मंदिर में संध्या आरती में भाग लिया और स्वामी प्रभुपाद को श्रद्धांजलि दी।
  • आगामी कार्यक्रम: आज ही वे नीम करोली बाबा के स्मारक पर मत्था टेकेंगी और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में नए कैंसर ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी।
  • गोवर्धन परिक्रमा: 21 मार्च को दानघाटी मंदिर में दर्शन और पारंपरिक ७ कोस की गोवर्धन परिक्रमा के साथ इस पावन यात्रा का समापन होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News