गुलदाऊदी की खुशबू से महका पी.यू. कैंपस, तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2016 - 01:18 AM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में बुधवार को गुलदाऊदी शो शुरू हो गया जो पांच दिन तक जारी रहेगा। शो का उद्घाटन पी.यू. के वाइस चांसलर अरुण कुमार ग्रोवर ने किया। शो 18 दिसम्बर तक चलेगा। पी.यू. में हॉर्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि अढाई सौ एकड़ जगह में यह शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें 140 किस्मों के चार हजार के करीब पौधे प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें गुलदाऊदी की करीब 30 नई किस्में पेश की गई हैं। अनिल ठाकुर के मुताबिक इस साल गुलदाऊदी का थीम क्लीन एंड ग्रीन एन्वायरनमैंट रखा गया है।  उन्होंने बताया कि इस बार फूलों की वो किस्में पेश की गई हैं जो 15 साल बाद कैंपस में नजर आएंगी। इनमें महात्मा, कस्तूरबा, एलिजाबेथ  आदि शामिल हैं।  इस बार फूलों की किस्में पालमपुर, नौणी, करनाल आदि से मंगवाई गई हैं।

तित्तलियों ने बढ़ाई शोभा:

अनिल ठाकुर ने बताया कि इस बार गुलदाऊदी शो को कुछ नया रूप देने के लिए फूलों के साथ-साथ 3 तितलियों की कलाकृत्तियों का भी इंतजाम किया है। छात्र इन कलाकृतियों के साथ सैल्फी लेते भी नजर आए।

8 से 10 माली करते थे देखभाल-

जून से ही गुलदाऊदी शो की तैयारियों में पी.यू. प्रशासन जुट गया था। अनिल ठाकुर के मुताबिक शो में प्रर्दशित किए फूलों की देखभाल के लिए इस बार मुख्य तौर पर 8 से 10 मालियों को लगाया गया था जो दिन-रात इन फूलों की देखरेख में जुटे रहते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News