31 वर्षीय अभिनेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 11:48 AM (IST)

Actor Bharath Kanth Death: तेलुगु फिल्म जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, हैदराबाद में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 31 वर्षीय अभिनेता  भरत कांत और प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत हो गई। उनके असामयिक निधन ने साउथ फिल्म इंटस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनके निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

जानकारी के अनुसार, हादसा हैदराबाद के आदिबतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भरत कांत और जी साई त्रिलोक कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गई। 

जांच में जुटी पुलिस 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। 

इंडस्ट्री में शोक की लहर 

बता दें कि भरत कांत तेलुगु सिनेमा में बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली थी। वहीं, जी साई त्रिलोक अपने बेहतरीन कैमरा वर्क और सिनेमैटोग्राफी के लिए जाने जाते थे। इन दोनों कलाकारों के निधन पर टॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों और निर्देशकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News