2 छात्रों की दर्दनाक मौत, यूपी के इटावा में हुआ हादसा
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 11:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के इटावा में बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि हादसा बरहपुरा थाना क्षेत्र के तहत एटावा-आगरा रोड पर रेलवे ब्रिज के पास हुआ, जब मोटरसाइकिल पर सवार 10वीं कक्षा के दो छात्रों को तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी।
आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रिंस (16) और अर्पित (15) के रूप में हुई। दोनों करीबी दोस्त थे। पुलिस के अनुसार, टीसी लेने स्कूल गए छात्रों के घर लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
