फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: निर्माता आर बी चौधरी का सड़क हादसे में निधन, CM समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 02:20 PM (IST)

R B Chaudhary: फिल्म इंडस्ट्री को उस समय बड़ा झटका लगा जब मशहूर निर्माता आर बी चौधरी का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। राजस्थान के जोधपुर में हुई इस दुखद दुर्घटना ने पूरे सिनेमा जगत को शोक्ड कर दिया है। Super Good Films के प्रमुख के रूप में उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई कलाकारों को पहचान दिलाई। 

उनके निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने फिल्म निर्माता आर बी चौधरी के निधन पर बुधवार को दुख व्यक्त किया। चौधरी की मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

मुख्यमंत्री नायडू ने 'super good films' के प्रमुख चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 90 से अधिक फिल्में बनाकर अनेक अभिनेताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। उन्होंने फिल्म निर्माता के निधन को फिल्म जगत के लिए ''अपूरणीय क्षति'' बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि यह खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं ।

उन्होंने कहा, ''मैं विश्वास नहीं कर पा रहा कि चौधरी जी राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में हमें छोड़कर चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'' पूर्व मुख्यमंत्री एवं YSRCP नेता जगन मोहन रेड्डी ने भी चौधरी के असमय निधन पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने कहा कि चौधरी ने एक निर्माता के रूप में तेलुगु और तमिल दोनों फिल्म उद्योगों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News