छत्तीसगढ़ में आदमखोर कुत्ते का आतंक, 12 लोगों को किया लहूलुहान, गलियों में पसरा सन्नाटा

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 12:40 PM (IST)

Stray Dog Attack : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने जबरदस्त उत्पात मचा रखा है। यहां के पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामपाली और जंघोरा में एक आक्रामक आवारा कुत्ते के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है और गलियों में सन्नाटा पसर गया। इस आदमखोर कुत्ते ने हमला कर अब तक करीब 12 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार कुत्ता असामान्य रूप से आक्रामक होकर गांव की गलियों में घूमते हुए राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर हमला कर रहा है। घटना के बाद दोनों गांवों में दहशत फैल गई है और लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 'चंदा लो, धंधा दो' नीति से Private Investment ठप: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा प्रहार, जयराम रमेश ने गिनाए मंदी के कारण

अभिभावकों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को घर के भीतर ही रहने की सलाह दी है। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन सहित आवश्यक उपचार दिया गया। 

प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

वहीं गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस हिंसक कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे काबू नहीं किया गया तो यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News