कश्मीर में आतंकियों ने दो और बाहरी मजूदरों को बनाया निशाना, एक की मौत
punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 10:12 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में एक दिन में दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों को गोली मार दी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इससे पहले दिन में आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर को गोली मार दी थी।
जानकारी के अनुसार बडगाम में मगरेपोरा में आतंकियों ने दो मजदूरों पर गोलीबारी कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। दोनों मजदूरों को कंधे पर गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालम स्थिर बताई जा रही है।
आपको बता दें कि तन पहले ही आतंकियों ने जम्मू की एक शिक्षिका रजनी बाला को गोली मार दी थी।