कोलकाता: हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के जूते से 2.28 लाख यूरो जब्त

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 04:26 AM (IST)

कोलकाता: सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के जूते से 2.28 लाख यूरो जब्त करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 1.72 करोड़ रुपए है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दो यात्री एनएससीबीआई हवाईअड्डे पर बैंकॉक के लिए विमान पकड़ने मंगलवार रात यहां आए थे। इन यात्रियों की गतिविधियों को देखकर अधिकारियों को शक हुआ जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई और उनके पास से विदेशी मुद्रा जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News