श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में चढ़ा 1810.976 Kg सोना, RTI में हुआ खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 01:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में कितना सोना और चांदी श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया है इसको लेकर RTI डाली गई है। वहीं RTI के जवाब में बताया गया कि श्री माता वैष्णो देवी दरबार में पिछले 20 सालों में श्रद्धालुओं ने 1810.976 किलोग्राम सोना और 47338.036 किलोग्राम चांदी एवं 20,07,09,71,081.17 रुपए चढ़ाए गए हैं। RTI उत्तराखंड के हरिद्वार जिला के नैनीताल कस्बे के हीरा विहार के रहने वाले RTI एक्टिविस्ट हेमंत सिंह गोरिया ने लगाई थी।

 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने RTI के माध्यम से उन्हें यह जानकारी दी है। हेमंत सिंह गोरिया ने 11 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के समक्ष RTI दायर कर जानकारी मांगी थी। वहीं राजभवन ने RTI की जानकारी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को भी भेज दी है। 22 फरवरी 2021 को श्राइन बोर्ड प्रशासन के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने इस संबंध में लिखित जानकारी दी है। हालांकि इस संबंध में श्राइन बोर्ड के उच्च अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News