lection duty से लौट रहे पुलिसकर्मियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 जवान जख्मी

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 12:56 PM (IST)

श्रीनगर : नार्थ कश्मीर के बारामूला में एक सडक़ दुर्घटना में जम्मू कश्मीर पुलिस के दस कर्मी घायल हो गये। यह जवान चुनावी डयूटी से प्राइवेट गाड़ी में वापस लौट रहे थे कि दांगीवाचा में चालक का गाड़ी पर से कंट्रोल हट गया और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर में शुक्र वार को ताजा बारिश हुई जिससे सडक़ पर फिसलन होने के कारण सडक़ हादसा पेश आया।


जानकारी के अनुसार दस पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हुये हैं और उन्हें बारामूला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने भी हादसे की पुष्टि की है। घायलों की पहचान हो चुकी है। उनके नाम हैं- कांस्टेबल भोपाल, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद शफी, कांस्टेबल विशाल कुमार, कांस्टेबल आसिफ युसूफ , कांस्टेबल सईद तनवीर, कांस्टेबल मेहराज उल दीन, कांस्टेबल तारीक अहमद।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News