मुंबई में कोविड-19 के 1,197 नए मामले आए सामने, 136 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 11:06 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 1,197 नए मामले आने के साथ देश की आर्थिक राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,265 हो गई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने विज्ञप्ति में बताया कि इस अवधि में महामारी से 136 लोगों की मौत दर्ज की गई जो अबतक एक दिन में शहर में सबसे अधिक मौत है। 
PunjabKesari
बीएमसी ने बताया कि अबतक मुंबई में कोरोना वायरस से 3,559 लोगों की मौत हो चुकी है। नगर निकाय ने बताया कि 136 मौतों में 75 लोगों ने 16 से 19 जून के बीच जान गंवाई थी जबकि 16 जून से पहले 65 लोगों की हुई मौत को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। 
PunjabKesari
बीएमसी ने बताया कि शनिवार को 610 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही मुंबई में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 32,867 हो गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई में कोविड-19 के 28,839 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के संदेह में 801 नये मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया।  
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News