ISI की एक और साजिश का खुलासा

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 10:11 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. (इंटर सर्विसेज इंटैलीजैंस) की भारत के खिलाफ  एक और साजिश का खुलासा हुआ है। आई.एस.आई. खालिस्तानी आतंकियों की मदद कर भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। गृह मंत्रालय को इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली है कि आई.एस.आई. खालिस्तान समर्थक समूहों को आर्थिक मदद दे रही है।

आई.एस.आई. आर्थिक मदद से अमरीका, यू.के. और कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थकों को भारत के खिलाफ  उकसाने की कोशिश कर रही है।रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका के न्यूयार्क में पिछले महीने 5वां वार्षिक फंड रेजिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस आयोजन में करीब 200 लोगों ने शिरकत की, जिनमें खालिस्तानी समर्थक नेता भी थे। इसके अलावा पाकिस्तान-अमेरिकन थिंक टैंक के काफी सदस्यों ने भी इसमें हिस्सा लिया। खुफिया जानकारी मिली है कि पाकिस्तान-अमेरिकन ङ्क्षथक टैंक को आई.एस.आई. द्वारा भारत विरोधी गतिविधियां करने के लिए फंडिंग की गई है। 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब विदेशी धरती पर पाकिस्तान भारत के खिलाफ  साजिश रच रहा है। इससे पहले ब्रिटेन में भारत के खिलाफ प्रचार करने के पीछे भी आई.एस.आई. की भूमिका का खुलासा हुआ था। 23 नवम्बर को आई.एस.आई. ने एक संवेदना कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें खालिस्तानी मूवमैंट से जुड़े करीब 60 लोगों ने हिस्सा लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News