गृहणियों की यह Mistakes पारिवारिक सदस्यों को नहीं भोगने देती धन का सुख

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2016 - 01:55 PM (IST)

जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन कमाना बहुत अवश्यक है। मान्यता है की पुरूष अपने जीवन में उतना धन कमाता है जितना उसकी पत्नी की किस्मत का होता है। घर की महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं उन्हीं के द्वारा किए गए सद्कर्मों से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यहां कुछ ऐसी चीजें बताई जा रही हैं जो  देखने में दैनिक जीवन का हिस्सा दिखाई दे सकती हैं लेकिन अधिकांश महत्वपूर्ण ज्योतिषीय उपचार इन्हीं से जुड़े हुए हैं। रोजाना का यह मौन यज्ञ आपको कई तरह की बाधाओं से बचाकर रखता है। दिनचर्या से जुड़े ये नियम सामान्य नियम न होकर ज्योतिषीय उपचारों के नियम हैं। 
 
सभी गृहणियों को अपने घर में यह काम करने चाहिए अन्यथा उनके द्वारा की गई गलतियों के घातक परिणाम सभी पारिवारिक सदस्यों को भोगने पड़ते हैं वो जितना भी धन कमा लें, सुख नहीं भोग सकते।
 
 
 * एक कुशल गृहिणी चूल्हा जलाने के बाद पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बचाकर रखती है।
 
 * घर की सफाई के दौरान जब पोंछा लगाती है तो बाल्टी के पानी में नमक मिलाती है। 
 
 * शाम के समय मंदिर जाते हुए चींटियों के लिए थोड़ा आटा और चीनी लेकर निकलती हैं। 
 
 * मुख्यद्वार के पास मिट्टी के आकर्षक बरतनों में फूल सजाती है।
 
 * मुख्यद्वार के ठीक ऊपर बंदनवार बांधती है।
 
 * दरवाजे पर रंगोली सजाती है।
 
 * खाना पकाते समय अपना मुंह पूर्व दिशा में रखे तथा रसोई के अंदर तुलसी का पौधा स्थापित करें।
 
* खाना तैयार होने के बाद उसे चूल्हे पर न रखें अन्यथा घर से बरकत और लक्ष्मी चली जाती हैं।
 
* गृहिणी को रसोई तैयार करते समय प्रसन्न रहना अति आवश्यक है। तनाव या मानसिक दुविधा की स्थिति में खाना तैयार करने से परिवार के लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा सभी चिंतित रहेंगे।
 
* खाना तैयार करते समय गृहिणी को काले या लाल रंग के चप्पल, जूते आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि काले रंग को अग्रि का कुचालक माना जाता हैं तथा लाल रंग को अग्रि का स्रोत माना जाता है जिससे स्वास्थ्य खराब होने की पूर्ण संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News