नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 05:36 AM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए नामित किया गया है। नॉर्वे के प्रोग्रेस पार्टी से सांसद और नाटो संसदीय सभा के चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने इस्रायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में ट्रंप की अहम भूमिका को देखते हुए उनका नाम पुरस्कार के लिए नामित किया है।
PunjabKesari
इजरायल और यूएई के बीच समझौता कराया
चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग ने एक मीडिया साक्षात्कार में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने इजरायल और यूएई के बीच ही समझौता नहीं कराया है, बल्कि उत्तरी कोरिया और ईरान के साथ भी शांतिपूर्ण बातचीत की अपील की है। यह वाकई में सराहनीय कदम है।

अक्टूबर 2021 में होगा शांति पुरस्कार का ऐलान
ट्राइबिंग के मुताबिक इस पुरस्कार को पाने की तीनों पात्रताएं डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी की है। उन्होंने अन्य देशों के साथ किसी भी तरह के सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा नहीं दिया और ना ही किसी तरह के युद्ध की पहल की है। उन्होंने बातचीत के जरिए समस्या का निपटारा करने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप ने मध्य पूर्व के देशों में नाटो और अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम की है। नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान अगले साल यानी अक्टूबर 2021 में होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News