डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन पर साधा निशाना, बोले – ''यूक्रेन पर सिर्फ बकवास कर रहे हैं''

punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 10:52 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने पुतिन की हालिया शांति वार्ता की बातों को "बकवास" करार दिया और संकेत दिए कि वे रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं।

व्हाइट हाउस में एक कैबिनेट मीटिंग के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा: “हमें पुतिन की तरफ से बहुत सारी बकवास सुनने को मिलती है। अगर आप सच जानना चाहते हैं, तो वह हमेशा बहुत अच्छे से बात करते हैं, लेकिन असल में उन बातों का कोई मतलब नहीं होता।”

ट्रंप ने दिए रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के संकेत

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे सीनेट द्वारा प्रस्तावित रूस पर और कड़े प्रतिबंधों के बिल का समर्थन करेंगे, तो ट्रंप ने कहा: “मैं इस पर बहुत गंभीरता से विचार कर रहा हूं।”

सीनेट में प्रस्तावित यह नया बिल, रूस की आक्रामक नीतियों और यूक्रेन में जारी युद्ध को देखते हुए, मास्को पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया है।

 पुतिन की शांति वार्ता पर भी सवाल

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ सार्वजनिक मंचों पर यूक्रेन के साथ संभावित शांति वार्ता की बात कही थी। लेकिन ट्रंप का मानना है कि यह सब दिखावा है और असल में रूस युद्ध रोकने के मूड में नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News