पुलिस ने 47 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार(Pics)

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 06:37 PM (IST)

लंदन:ब्रिटिश पुलिस ने मध्य लंदन में एक मास्क पहले अज्ञात हैकिंग समूह द्वारा आयोजित पूंजीवादी विरोधी प्रदर्शन के दौरान कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ट्राफलगर स्क्वायर से संसद की ओर बढ़ रहे मास्क पहने हुए सौ से ज्यादा की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। वे सभी कई तरह के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने इससे पहले 33 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि इनमें से 14 को नशीले पदार्थ की तस्करी,11 को बाधा डालने के लिए और एक को अपराधिक गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। पूरे दुनिया के अनेक शहरों में कल मास्क पहने अज्ञात लोगों ने ऐसे ही मार्च को निकाला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News