ट्रंप ने भाषण में अपने उपनाम वाले बच्चे को किया आमंत्रित

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 04:07 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस में मंगलवार को अपने दूसरे ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के लिए छठी कक्षा के छात्र जोशुआ ट्रंप को भी आमंत्रित किया है। व्हाइट हाउस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि जोशुआ ट्रंप राष्ट्रपति के परिवार का सदस्य नहीं है। वह डेलावेयर के विलमिंग्टन का निवासी है। उसे उसके उपनाम के कारण स्कूल में परेशान किया गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘जोशुआ को विज्ञान, कला और इतिहास विषय पसंद हैं। उसे पशुओं से प्रेम है और वह भविष्य में इसी से संबंधित करियर बनाना चाहता है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से जोशुआ को उसके उपनाम के कारण स्कूल में परेशान किया गया। वह प्रथम महिला और ट्रंप परिवार के समर्थन के लिए उनका आभारी है।

उल्लेखनीय है कि ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के वार्षिक संबोधन में राष्ट्रपति, प्रथम महिला और कांग्रेस के सदस्य मेहमानों को आमंत्रित कर सकते हैं। ट्रंप ने जोशुआ के अलावा एक अवैध प्रवासी द्वारा कथित रूप से मारे गए बुजुर्ग दंपति गेराल्ड एवं शेरोन डेविड के परिजन और दिसंबर में एक आपराधिक न्याय सुधार कानून के तहत जेल से रिहा किए गए पहले व्यक्ति मैथ्यू चार्ल्स को भी आमंत्रित किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News