रहस्यमयी है ये पेड़, काटने वाले के साथ होता है कुछ एेसा खतरनाक...(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 06:46 PM (IST)

टोक्यो:दुनिया में एेसी कई रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं, जिनकी सच्चाई का अभी तक पता नहीं चलाया जा सका।एेसी ही एक मामला जापान में सामने आया। 


जापान के ओसाका में एक ऐसा पेड़ मौजूद है, जिसका इतिहास करीब 700 साल पुराना है।इस पेड़ को लेकर लोगों की अलग-अलग मान्याताएं है।स्थानीय लोगों के मुताबिक ओसाका के कायाशिया स्टेशन पर स्थित कपूर का यह विशाल पेड़ काफी पुराना है।सन् 1910 में यहां स्टेशन बनाया गया था।बाद में स्टेशन में विस्तार करने के लिए सरकार ने तो मंजूरी दे दी लेकिन शायद इस पेड़ को वहां से हटना मंजूर नहीं था।हालांकि,इस पेड़ को कई बार काटने की कोशिश की गई।लेकिन हर बार कोई न कोई दुर्घटना घट गई।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिसने भी इस पेड़ को काटने की कोशिश की, उसकी किसी न किसी दुर्घटना में मौत हो गई और स्थानीय लोगों ने पेड़ की जड़ों से धुआं भी निकलता देखा।अधिकारियों ने अपने डिजाइन में बदलाव कर पेड़ को उसकी जगह से बिना हटाए स्टेशन का विस्तार कर दिया।लेकिन इस पेड़ की दैविक शक्तियों की कहानी काफी जोर-शोर से फैल गई।और अभी तक इस रहस्य को कोई भी सुलझा नहीं पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News