ये है दुनिया की सबसे ठंडी जगह, -56°C से भी नीचे जाता है तापमान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2017 - 04:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: यूं तो विश्व में कई स्थान ऐसे हैं जो सबसे ठंडे हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे ठंडी जगह के बारे में बताते हैं जिसका तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाता है। इस जग का नाम है याकूत्स्क। ये रूस के सुदूर इलाके में है। ठंड के मौसम में आपके देश का तापमान जहां 2 या 3 डिग्री के आसपास होता है वहीं इस जगह का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। रूस में आर्कटिक रेखा से केवल 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह शहर लेना नदी के किनारे बसा हुआ है। इसी वजह से इसे पोर्ट सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 
PunjabKesari
1632 में हुई थी इस शहर की स्थापना 
याकूत्स्क की आबादी तकरीबन 250,000 है। इसकी स्थापना वैसे तो 1632 में हो चुकी थी, लेकिन 1880 और 1890 के दशक में यहां मिले सोने और खनिज पदार्थों के भंडार ने इसे लोकप्रिय कर दिया। इसके बाद से ही यहां बसाहट तेजी से बढऩे लगी। बताते हैं कि साखा गणतंत्र का यह इलाका तुर्क-मूल के याकूत लोगों की मातृभूमि है। वे यहां 13वीं व 14वीं शताब्दी में बयकाल झील के किनारे से यहां आ बसे थे। सन् 1632 में रूसी राज्य के विस्तार के बाद बसावट यहां तक फैल गई और इसके बाद प्योत्र बेकेतोव ने यहां एक किले का निर्माण कराया। 
PunjabKesari
13 जनवरी होता है सबसे ठंडा दिन
गौरतलब है कि इस जगह पर 12 मई से 10 सितंबर तक गर्मियां रहती हैं और इस दौरान दिन का औसतन तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। 17 जुलाई यहां पर सबसे गर्म दिन रहता है। यहां सर्दियां 18 नवंबर से शुरू होकर 1 मार्च तक रहती हैं। इस दौरान औसत तापमान-23 डिग्री सेल्सियस रहता है। 13 जनवरी सबसे ठंडा दिन होता है। इस दिन अधिकतम तापमान -36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -41 डिग्री सेल्सियस रहता है। कई बार तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाता है। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News