पूर्वजों की ममी के साथ रहती है ये ट्राइब,सामने आईं Photos

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2016 - 01:47 PM (IST)

नई दिल्लीः पापुआ में पहाड़ों के बीच छिपे रहने वाले ट्राइब की कुछ फोटोज सामने आई है। यहां रहने वाली दानी ट्राइब अपने पूर्वजों के मरने के बाद उनके शव को ममी बना देती थी। धुएं के जरिए ये लोग ममी को सैकड़ों साल तक सुरक्षित रख लेते थे। पश्चिमी पापुआ के वामेना में स्थित गांव में फोटोग्राफर ने इस जनजाति की तलाश की।

अब ममी बनाने की प्रक्रिया बंद हो गई है, लेकिन पहले की ममी को संभाल कर रखा गया है। पहली बार 1938 में अमरीकन जूलॉजिस्ट रिचर्ड आर्कबोल्ड ने 1938 में इस जनजाति की खोज की थी। सामने आई एक फोटो में एक बुजुर्ग ट्राइब अपने पूर्वज के ममी के साथ दिखाई देता है। ये शख्स दानी ट्राइब का मुखिया भी है। ट्राइब ममी को काफी रेसपेक्ट के साथ रखती हैं। बीते कुछ सालों में इस इलाके में टूरिस्ट भी काफी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे ट्राइब की परंपराओं और आर्ट्स से रू-ब-रू होते हैं। कई बार ट्राइब्स टूरिस्ट के लिए नकली वार का भी आयोजन करती है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News