श्रीलंका के 4 मुस्लिम मंत्री फिर से सरकार में  हुए शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 05:14 PM (IST)

 

कोलम्बोः श्रीलंका में ईस्टर के दिन बम हमले के बाद इस्तीफा देने वाले चार मुस्लिम मंत्री फिर से सरकार में शामिल हो गए हैं। जांच में इन मंत्रियों के स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूहों के साथ कथित संलिप्तता नहीं पाए जाने के बाद मंत्री सरकार में शामिल हुए।

 

ईस्टर बम हमले में 258 लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कल रात श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के रउफ हाकिम और ऑल सीलोन मक्कल कांग्रेस के रिशाद बदीयुद्दीन को शपथ दिलाई। उनके साथ दो और मुस्लिम मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें एक राज्यमंत्री और एक उपमंत्री शामिल हैं।

 

ये मंत्री उन नौ सांसदों में शामिल थे जिन्होंने जून महीने की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। एक बौद्ध सांसद ने उनके आतंकवादियों से संबंध होने के आरोप लगाए थे और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी जिसके बाद नौ मुस्लिम सांसदों ने इस्तीफा दे दिए थे जिनमें अधिकतर कैबिनेट मंत्री थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News