नेपाल में यूरोप भेजने के नाम पर श्रीलंकाई लोग बनाए बंधक, 4 पाकिस्तानी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 12:35 PM (IST)

काठमांडू: नौकरी के लिए विभिन्न यूरोपीय देशों में भेजने के नाम पर चार श्रीलंकाई नागरिकों को बंधक बनाने के आरोप में नेपाल में चार पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नकुल पोखरेल ने कहा कि नेपाल पुलिस के काठमांडू घाटी अपराध जांच विभाग ने बृहस्पतिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर चार पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने कहा कि 42 से 62 साल की उम्र के बीच के पाकिस्तानी नागरिकों ने कनाडा और रोमानिया सहित यूरोपीय देशों में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके चार श्रीलंकाई नागरिकों से लाखों रुपये वसूले। इसने कहा कि श्रीलंकाई लोगों को उनके गृह देश से लाया गया था जिन्हें पाकिस्तानियों द्वारा पीटा गया, प्रताड़ित किया गया और धमकाया गया। पुलिस ने कहा कि श्रीलंकाई लोगों को उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसने कहा कि चारों पाकिस्तानियों के खिलाफ अपहरण और मानव तस्करी से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News