सेक्स स्लेव जैसी है इनकी LIFE,लड़कियों की ड्रेस में करते है डांस

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2016 - 04:52 PM (IST)

काबुलःअफगानिस्तान को दुनियाभर में धार्मिक कट्टरपंथ के लिए जाना जाता है। यहां लोगों पर इस्लामिक नियमों-कायदों को मानने का दबाव होता है।  इन सब दिखावों के बीच बाचाबाजी यहां का काला सच है। इसे देश में हमेशा से छिपाने की कोशिश की जाती है। इसके जरिए मनोरंजन के नाम पर न सिर्फ लड़कों को लड़कियों के लिबास में नचाया जाता है। उनका सेक्स स्लेव की तरह भी इस्तेमाल किया जाता हैं। 

फोटोग्राफर बरत बली बतूर ने ऐसे लड़कों के साथ एक माह वक्त बिताया और करीब से इनकी जिंदगी देखी। ये10 से 12 साल के लड़के पुरुषों के बीच लड़कियों के लिबास में जश्न के मौके पर डांस करते हैं। नाच-गाने के बाद इस पार्टी खत्म होने पर इस पेशे का असल सच सामने आता है।

लड़कों को जश्न में आए पुरुषों को एक के बाद एक सौंपा जाता है, ताकि वो उनके साथ अपनी सेक्शुअल डिजायर पूरी कर सकें।लड़कों को पार्टी में नाचने के एवज में पैसे नहीं मिलते।  अपने मालिक के साथ संबंधों पर ही उनकी जिंदगी कटती है। उनका मालिक ही  उन्हें रहने का ठिकाना और बाकी जरूरतें पूरी करता है। तालिबान के आने के बाद पिछले 15 साल में ये पेशा तेजी से पनपा है। गरीबी इसके पीछे एक अहम वजह है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News