अमेरिका में भीषण बाढ़ का कहर: समर कैंप से 23 लड़कियां लापता, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 11:16 AM (IST)

New York: दक्षिण-मध्य टेक्सास में आई भीषण बाढ़ के बाद एक ‘समर कैंप' से 20 से अधिक लड़कियां शुक्रवार को लापता हो गईं। चिंतित परिजनों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर गुमशुदा लड़कियों के विषय में जानकारी देने की लोगों से अपील की है। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने बताया कि टेक्सास हिल कंट्री में बारिश के कारण शुक्रवार को कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए।

 

बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में वर्षों से ‘समर कैंप' आयोजित किए जाते हैं जहां प्रतिवर्ष हजारों बच्चे आते हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि हंट इलाके में ग्वाडालूप नदी किनारे के ‘मिस्टिक कैंप' की 23 लड़कियां लापता हैं। बचाव दल नाव और हेलीकॉप्टर से उनकी तलाश कर रहे हैं। दर्जनों परिवारों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सूचना दी है कि उनकी बेटियों का अब तक पता नहीं चला है। वहीं ‘‘कैंप मिस्टिक'' ने लड़कियों के परिजन को ईमेल कर कहा है कि जिनसे कैंप ने सीधे संपर्क नहीं किया है,उनकी बच्चियां सुरक्षित हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News