रिपोर्ट का खुलासा- दुबई में प्रमुख रियल एस्टेट खरीदारों में भारत का शीर्ष स्थान

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 12:55 PM (IST)

इंटरनेशनल  डेस्क: रियल एस्टेट कंपनी द्वारा 2023 में दुबई में रियल एस्टेट के अग्रणी खरीदारों के रूप में शीर्ष स्थान का दावा  किया गया। इसमें कहा गया है कि भारतीय संपत्ति निवेशकों ने रूसियों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय निवेशकों ने 2023 के पहले छह महीनों में दुबई रियल एस्टेट क्षेत्र में लगभग 335 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इकोनॉमिक फ्लेक्सेबिल्टी और स्ट्रांग डिमांड 2023 में यूएई के रियल एस्टेट प्रदर्शन को प्रेरित किया।

PunjabKesari

डब्ल्यू कैपिटल के सीईओ वालिद अल जरूनी ने कहा कि “जनवरी 2023 से अचल संपत्ति की बिक्री का मूल्य Dhs393 से अधिक हो गया है, जो बाजार के इतिहास में दर्ज की गई सबसे अधिक संख्या है। 127,000 से अधिक सौदे हुए और वर्ष के अंत से एक सप्ताह पहले, इसके 400 बिलियन दिरहम से अधिक होने की उम्मीद है,''

PunjabKesari

UAE में गोल्डन वीज़ा निवेशकों, उद्यमियों और अन्य पेशेवरों के लिए एक नया 10-वर्षीय निवास परमिट है, जो उन्हें देश में लंबे समय तक रहने का ऑप्शन देता है। संपत्ति खरीदना निवेश और गोल्डन वीज़ा प्राप्त करने दोनों के लिए सबसे सरल तरीका है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News