शंघाई में निवासियों ने लॉकडाउन हटाने की मांग की

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 04:22 PM (IST)

बीजिंग, 28 मई (एपी) चीन के शंघाई नगर में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये लगाये गये लॉकडाउन को हटाने की मांग करते हुए लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं।

शंघाई के लोगों में लॉकडाउन पाबंदियों को लेकर नाराजगी है। शंघाई शहर के लोग कोविड-19 पाबंदियों में राहत की मांग कर रहे हैं।

शंघाई में 2.1 करोड़ से अधिक लोग अब ‘‘एहतियाती क्षेत्रों’’ में हैं। सैद्धांतिक रूप से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बाहर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। कुछ लोगों को जारी किये गये विशेष पास के जरिये बाहर जाने की अनुमति है।

निवासियों ने मांग की कि उन्हें बिना समयसीमा या प्रतिबंधों के आवागमन की अनुमति दी जाये।

स्थानीय समितियों ने पाबंदियों में मामूली राहत देते हुए कहा है कि सिर्फ ऐसे लोग ही घरों से बाहर निकल सकेंगे, जिनके पास अनुमति होगी।

एपी




देवेंद्र अविनाश अविनाश 2805 1615 बीजिंग

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News