US की व्यापार प्रतिनिधि ने कहा- भारत द्वारा कई अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ हटाने से किसानों को हो रहा फायदा

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 11:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि भारत द्वारा कई अमेरिकी उत्पादों पर  टैरिफ  हटाने से किसानों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इस फैसले से चना, दाल, बादाम, अखरोट और सेब की पहुंच में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस फैसले देशभर के किसानों को फायदा हो रहा है।राष्ट्रपति के 2024 व्यापार नीति एजेंडा पर हाउश वेज एंड मीन्स समिति की सुनवाई के दौरान ताई ने  कहा कि भारत और अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अंतिम बकाया विवाद को सुलझा लिया था और भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमत हुआ था।

 

 कैथरीन ने बताया कि पिछले साल जून में भारत और अमेरिका ने छह डब्ल्यूटीओ विवादों को खत्म कर दिया।  भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए जवाबी टैरिफ को हटाने पर सहमत हुआ। इसका मतलब है कि चना, दाल, बादाम अखरोट और सेब त बेहतर पहुंच हुई है, जिससे मिशिगन, ओरेगॉन और वॉशिंगटन सहित देशभर के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा सितंबर में भारत और अमेरिका ने अंतिम बकाया डब्ल्यूटीओ विवाद को हल किया और भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमत हुआ। उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, वर्जीनिया और विस्कॉन्सिन में किसानों को फायदा होगा। 

 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पिछले साल G20 शिखर सम्मेलन में सिरकत करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी। दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई थी जिसके बाद एक साझा बयान में दोनों देशों के बीच सातवें और अंतिम WTO विवाद के निपटारे की सराहना की गई थी। PM मोदी ने जून में अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान WTO  में छह विवादों को हल किया गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News