स्वतंत्रता दिवस की प्रैक्टिस पड़ी भारी, पैराशूट फटने पर औंधे मुंह जमीन पर गिरे नाइजीरियन जवान (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 04:08 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: 1 अक्टूबर 2022 को नाइजीरिया अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर नाइजीरियन जवान पैराशूट से प्रैक्टिस कर रहे थे लेकिन कुछ गड़बड़ होने से बड़ा हादसा हो गया। बहुत सारे पैराट्रूपर्स लैंडिंग जोन से बाहर जाकर गिरे...सड़कों, पेड़ों और बिलबोर्ड पर। यह समझ से परे है कि जवान फटे पैराशूट लेकर कूदे? या घटिया पैराशूट होने की वजह से वो हवा में फट गए? कई जवानों के पैराशूट तो फटे हुए थे। या तो इन्हें लैंडिंग जोन का पता नहीं था या फिर हवा के बहाव में आए। हालांकि इस बात का पता नहीं लग पाया है कि हादसा कैसे हुआ।

Nigerian paratroopers practicing for the Nigerian Independence Day celebrations in Abuja didn’t end very well. #Nigeria pic.twitter.com/hgndLCJvE0

— CNW (@ConflictsW) September 29, 2022

सोशल मीडिया पर इनके वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह रूसी ट्रेनिंग का नतीजा है। वहीं, कुछ लोग इन जवानों की तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि जवान इतने बुरे पैराशूट के साथ बिना किसी को नुकसान पहुंचाए भीड़ में भी सुरक्षित उतरने का प्रयास कर रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे फटे पैराशूट के साथ नाइजीरियन जवान कार के उपर लैंड कर रहा है। उसने कोशिश की कि किसी नागरिक को चोट न लगे। ऐसे में उसने कार पार्किंग पर लैंडिंग करने का फैसला किया और कार पर गिरने के बाद जवान नीचे जमीन पर गिर गया। 
PunjabKesari
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई पैराट्रूपर्स एक बिलबोर्ड के ऊपर से आ रहे हैं इनमें से सबसे आगे वाला तो बिलबोर्ड से टकराया भी। लेकिन गनीमत रही कि उसने अपने आपको संभाल लिया और कार पार्किंग में जाकर खुद को लैंड किया। एक पैराट्रूपर पेड़ में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि उसकी लैंडिंग से किसी को चोट नहीं पहुंची है सिवाए उसके। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News