जब अचानक नाव के सामने आ गई 40 टन वजनी व्हेल, फिर क्या हुआ? देखिए Pix

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2016 - 04:31 PM (IST)

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई समुद्र में बोटिंग कर रहे अन्य लोग उस समय डर गए जब उनकी नाव से ठीक कुछ फीट की दूरी पर एक विशालकाय ब्लू व्हेल अंगड़ाई लेती हुई समुद्र से बाहर आ गई। बता दें कि 52 वर्षीय जॉन गुडरिज ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया है।

क्या कहा फोटोग्राफर ने
जानकारी के मुताबिक जॉन गुडरिज जोकि एक फोटोग्राफर है उन्होंने कहा कि जब उसने यह तस्वीर खींची उस समय एक बोट बीच से समुद्र के अंदर की ओर जा रही थी। ठीक उसी समय नाव से कुछ फीट की दूरी पर ही एक ब्लू व्हेल अचानक समुद्र में गोते लगाते हुए बाहर आ गई। उन्होंने बताया कि अगर कुछ मिनटों बाद वह व्हेल अंगड़ाई लेती तो नाव में सवार सभी लोग मारे जाते। व्हेल पर स्टडी करने वालों के मुताबिक इस व्हेल का वजन करीब 40 टन से ज्यादा का था।

जॉन ने कहा कि मैं खुशकिस्मत था कि मेरी नाव उस वक्त काफी दूर थी और मुझे यह आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीर लेने का मौका मिला। इसी तरह की घटना कुछ वक्त पहले कैलिफोर्निया के समुद्र में भी घटी थी, जब एक युवक पैडल बोटिंग कर रहा था और इतनी ही विशाल व्हेल उसके सामने आ गई थी।

हालांकि व्हेल की चपेट में आने वाले उस शख्स की भी जान बच गई थी, क्योंकि व्हेल ने उसे शिकार नहीं बनाया। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी बड़ी व्हेल बीच के इतने नजदीक आसानी से नहीं दिखती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News