चमत्कार ! ईरान में अचानक आसमान से होने लगी मछलियों की बारिश, वीडियो में देखें अद्भुत नजारा

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 06:43 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान में आसमान से अचानक मछलियों की बारिश होने से लोग हक्के-बक्के रह गए। इस अजीबोगरीब घटना से लोग हैरान हैं। यहां तूफान के दौरान आसमान से मछलियां गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये एक असामान्य घटना है, जिसे 'एनिमल रेन' या 'फ़ॉलिंग एनिमल्स' भी कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब एक बवंडर पानी की सतह से गुज़रता है और  इसकी  शक्ति मेंढक, केकड़े या छोटी मछलियों को ऊपर उठा लेती है और उन्हें काफ़ी ऊँचाई तक ले जाती है। फिर ये बवंडर इन समुद्री जीवों को दूर तक ले जाता है और  वो बारिश के साथ गिरने लगते हैं।

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर मछलियाँ बिखरी पड़ी हैं।लोग उन्हें हैरानी से देख रहे हैं और कुछ तो उन्हें उठाकर अपने साथ भी ले जा रहे हैं। इस अद्भुत बारिश को  सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ इसे जलवायु परिवर्तन का असर मान रहे हैं।

 

कुछ लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि अब तो मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, बस आसमान की तरफ़ देखना होगा। ऐसा नहीं है कि 'एनिमल रेन' की घटना पहली बार हुई है। दुनिया के कई हिस्सों में पहले भी ऐसी घटनाएँ हो चुकी हैं। आस्ट्रेलिया में भी मछलियों और केकड़ों की बारिश हो चुकी है। कहीं  मेंढक बरसे हैं तो कभी मछलियाँ. ये घटनाएँ भले ही दुर्लभ हों, लेकिन ये प्रकृति की अद्भुत शक्ति का एक उदाहरण हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News