अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर तबाही के नए फोटो जारी !

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 01:16 PM (IST)

लंदनः दूसरे विश्व युद्ध के दौरान साल 1941 में अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर जापान ने हमला किया था। द्वितीय विश्व युद्ध में अमरीकी जमीन पर यह पहला हमला था। जापान के इस हमले में 2400 से ज्यादा अमरीकी जवान मारे गए थे और 19 जहाज नष्ट हो गए थे, जिसमें 8 जंगी जहाज थे। इसके अलावा 328 अमरीकी विमान या तो क्षतिग्रस्त हो गए या फिर पूरी तरह से नष्ट हो गए थे।

ब्रिटिश इलेक्ट्रिशियन रॉस्टन लियोनार्ड ने ये फोटो जारी किए हैं। फोटो बताते हैं कि हमले से अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर व्यापक तबाही हुई थी। बाद में इस हमले का बदला अमरीका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला कर किया था। जापान ने एक घंटे और 15 मिनट तक बमबारी की थी। इस हमले में सौ से ज्यादा जापानी सैनिक भी मारे गए थे।

इसके बाद अमरीका सीधे तौर पर दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हो गया था और मित्र राष्ट्रों की ओर से मोर्चा संभाल लिया था। मित्र राष्ट्रों में ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, सोवियत संघ और चीन शामिल था। अमेरिका के लिए यह चौंकाने वाला हमला था क्योंकि वह जापान के साथ बातचीत की प्रक्रिया में था। मित्र राष्ट्र का मुकाबला धुरी राष्ट्र से था जिसमें जर्मनी, इटली और जापान थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News