चीन की ताइवान के रक्षा क्षेत्र में बढ़ती जा रही घुसपैठ, मार्च में ही भेजे 359 सैन्य विमान और 204 नौसैनिक जहाज

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 03:31 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ताइवान चीन के साथ जारी तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर  उसके रक्षा क्षेत्र  में छह नौसैनिक जहाज और चार सैन्य विमानों को भेजा है, जिसको ताइवान की सेना ने ट्रैक किया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कहा कि चीनी जहाजों और विमानों को स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे के बीच ट्रैक किया गया।

 

ताइवान ने  कहा कि सिर्फ मार्च से अब तक 359 चीनी सैन्य विमानों और 204 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया। ताइवानी सेना ने चीन की हरकत के जवाब में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की गतिविधि पर नजर रखने के लिए विमान और नौसैनिक जहाज रवाना किए  और वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली भी तैनात की। ताइवान ने आगे कहा कि चीन ने किसी भी विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य मध्य रेखा को पार नहीं किया। ताइवान ने इससे पहले शनिवार को आठ चीनी सैन्य विमानों और पांच नौसैनिक जहाजों को देश भर में सक्रिय होने का पता लगाया था।

 

ताइवान ने शुक्रवार को भी पांच चीनी युद्धपोतों को भी ट्रैक किया था। मालूम हो कि ताइवान ने सिर्फ मार्च से अब तक 359 चीनी सैन्य विमानों और 204 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया है। इससे पहले चीन ने अमेरिकी जहाजों को ताइवान के पास आने से रोकने के लिए ताइवान के चारो ओर स्थाई रूप से चार युद्धपोत तैनात किए थे। ताइवान न्यूज ने जापानी मीडिया के हवाले से बताया था कि चीनी हमले की स्थिति में अमेरिका को सेना भेजने से रोकना के लिए ऐसा किया गया। चीन ने अगस्त 2022 में पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर कड़ी आपत्ति जताई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News