Parastoo Ahmadi: इस सिंगर को लाइव कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाने पर 74 कोड़े मारने की सजा, 2 साल तक देश छोड़ने पर भी बैन

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 08:10 AM (IST)

  Parastoo Ahmadi: मशहूर ईरानी गायिका परस्तू अहमदी को अदालत ने 74 कोड़ों की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर अगले 2 सालों तक देश से बाहर जाने और किसी भी तरह की Artistic activity में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला दिसंबर 2024 का है। उस समय परस्तू अहमदी ने ऑनलाइन लाइव कॉन्सर्ट किया था, जिसमें उन्होंने बिना हिजाब और स्लीवलैस ड्रैस पहन कर प्रफोर्मेंस दी थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशभक्ति गीत गाया था और स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई थी। कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया था।

वीडियो के सामने आने के बाद ईरानी अधिकारियों ने गायिका और उनके साथ जुड़े कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। शुरुआती पूछताछ और हिरासत के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था, लेकिन कानूनी प्रक्रिया जारी रही।

PunjabKesari

अब अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा दी है। उनके साथ काम करने वाले आठ अन्य लोगों को भी समान सजा सुनाई गई है। अदालत का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान देश के सार्वजनिक आचरण और सांस्कृतिक नियमों का उल्लंघन किया गया।

फैसले के तहत सभी आरोपियों पर दो साल तक विदेश यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा वे इस अवधि में किसी भी प्रकार की कलात्मक या सांस्कृतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और महिला अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे ईरान के मौजूदा कानूनों के तहत लिया गया निर्णय बता रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News