Lock Upp 2 में तीसरा राज खुलने से घबराई Akanksha Chamola, बोलीं- मेरे पति का बड़ा नाम है, बाहर निकलते ही लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:54 PM (IST)
Akanksha Chamola in Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2 आए दिन नया मोड़ ले रहा है। इस शो में हर दिन कुछ ऐसा हो रहा है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इस शो को काफी प्यार दिया जा रहा है। हाल ही में हुए टास्क के दौरान धरीज और सूफी मोतीवाला को बाहर निकाल दिया गया लेकिन हर्षद और योगेश की वापसी के बाद शो में नया ट्विस्ट देखने को मिला। जैसे ही दोनों वापिस आए तब से ही कंटेस्टेंट्स के निजी राज बाहर आने लगे हैं। अब तक राम कपूर, शिल्पा और श्रेया ने अपने जीवन से बहुत बड़े राज सबके सामने शेयर किये हैं। इसी बीच इस टास्क को लेकर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा काफी घरबाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये राज सामने आता है तो बाहर बैठे लोग मुझे नहीं छोड़ेगे और मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तीसरे राज को लेकर घरबाईं आकांक्षा चमोला
हाल ही में सोशल मीडिया पर आकांक्षा की वीडियो काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं की मेरा तीसरा राज बाहर नहीं आना चाहिए। इस राज की सबसे खास बात यह है कि यह सीक्रेट आकांक्षा चमोला से जुड़ा है। यदि ये बाहर आया तो मेरे पति के फैंस मुझे कभी माफ़ नहीं करेंगे और बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा।
आकांक्षा ने श्रेया को कहा कि मेरा भरोसा मत तोड़ना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आकांक्षा श्रेया को बोल रही हैं कि इस सीक्रेट को मैं बाहर नहीं लाना चाहती हूं। इस वजह से मैं चाहती हूं कि तुम मेरा राज सबके सामने मत लेकर आना और मेरा भरोसा मत तोड़ना। इसी बीच श्रेया ने उनसे कहा कि यदि तुम खुद यह राज नहीं बताओगी तो मैं सबको बता दूंगी। ऐसा इस वजह से श्रेया चाहती है कि आकांक्षा गेम के आखिर तक जाएं, यदि राज बाहर नहीं आया तो आकांक्षा को गेम से बाहर होना पड़ेगा। श्रेया ने कहा कि वो आकांक्षा को अपना दोस्त नहीं मानती हैं, इस वजह से वो उनका सीक्रेट नहीं छुपाएंगी।
यह राज पब्लिक इमेज को कर सकता है खराब
आकांक्षा ने कहा कि यदि ऐसा कुछ हुआ तो यह राज सिर्फ शो में अंदर ही नहीं बाहर मेरी जिंदगी को भी खराब कर सकता है। ऐसा इस वजह से क्योंकि उनका पति एक जानी-मानी पर्सनालिटी हैं और यह सीक्रेट उनकी इमेज को खराब कर सकता है।
पामेला से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि असल मुश्किल उन्हें झेलनी पड़ेगी, क्योंकि श्रेया इस बात की गंभीरता को नहीं समझ रही हैं। उनके मुताबिक, अगर उनका सीक्रेट सामने आया तो लोगों का गुस्सा सिर्फ उन पर ही नहीं, बल्कि उनके पति पर भी निकल सकता है।
