कभी थे टीवी के सबसे फेमस कपल, फिर Jennifer से सबके सामने मारा था Karan Singh को थप्पड़, 2 साल में ही टूट गई शादी

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 03:37 PM (IST)

Jennifer Winget Love Life : खबरों के मुताबिक आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर अपने बॉयफ्रेंड संग यूके में शादी करने जा रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी पहली शादी की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं। आपको बता डे कि जेनिफर ने पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से की थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और महज 2 साल में ही दोनों अलग हो गए। लेकिन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत बहुत ही फ़िल्मी थी। उस दौरान उनकी डेटिंग के चर्चे चारों तरफ थे, तो चलिए जानते हैं कब और कैसे हुई ही जेनिफर और करण सिंह की लव स्टोरी की शुरुआत। 

दिल मिल गए सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात 
आपको बता दें कि जेनिफर और करण की पहली मुलाकात सीरियल दिल मिल गए सेट पर हुई थी। दोनों के एक साथ इस सीरियल में काम किया था और इंडस्ट्री के सबसे फेवरट ऑन-स्क्रीन कपल बन गए थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। 

Jennifer Winget Love Life

 करण ने दिया था जेनिफर को धोखा !
कुछ खबरों के अनुसार करण शादी के बाद अपनी पत्नी जेनिफर को धोखा दे रहे थे, इस वजह से दोनों की शादी में दरार आ। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक तो जब जेनिफर को इस बात का पता चला तो उन्होंने सबसे सामने सेट पर ही करण को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की दोनों इसी वजह से अलग हुए थे या बात कुछ और थी। 

दो साल में ही टूट गई थी शादी 
इसके बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत करना भी काफी हद तक बंद कर दिया था और शगूटिंग के दौरान अपने-अपने सीन अलग-अलग समय पर फिल्माने लगे थे। आखिरकार, 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2015 में उनका तलाक हो गया। 

Jennifer Winget Love Life

हम शादी की जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थे: जेनिफर
एक इंटरव्यू के दौरान जेनिफर ने यह खुद कबूल किया था कि वो और करण दोनों ही इस शादी की जिम्मेदारी को उठाने को तैयार नहीं थे। कुछ रूमर्स के अनुसार बिपाशा संग नजदीकियों के बढ़ने की वजह से भी करण और जेनिफर के रिश्ते में दरार आई थी। 

आज लियम इश्माएल से शादी करेंगी जेनिफर 
रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी की यह लोकप्रिय एक्ट्रेस जल्द ही यूनाइटेड किंगडम में अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल के साथ निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी को बेहद सादगी से आयोजित किया जाएगा, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे।
Jennifer Winget Love Life


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News