गौरव से अच्छा तो मेरा कुत्ता आ जाता... Lock Upp 2 में पति की एंट्री पर भड़की Akanksha Chamola, बोल गईं ये बातें
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 01:42 PM (IST)
Akanksha Chamola in Lock Upp 2 : लॉकअप 2 में नजर आ रहीं एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में उन्होंने अपने पति गौरव खन्ना को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को दौरान हर दिया। शो में जब गौरव ने सरप्राइज एंट्री की तो आकांक्षा की प्रतिक्रिया उम्मीद के बिल्कुल उलट रही। उन्होंने कहा कि गौरव उन्हें किसी अजनबी की तरह लगे और उनके आने से उन्हें कोई खास ख़ुशी या उत्साह महसूस नहीं हुआ।
गौरव की एंट्री से आकांक्षा कोई नहीं मिली ख़ुशी
हाल ही में हुए एक एपिसोड के धीरज की पत्नी विन्नी पति अरोड़ा गेस्ट बन के अपने पति से मिलने पहुंची और इस दौरान बाकी कंटेस्टेंट्स आकांक्षा, शिल्पा और श्रेया बात करती दिखाई दीं। इस दौरान आकांक्षा ने उन्हें कहा कि यदि मेरे एक्स की पति की जगह कोई मेरे परिवार से मिलने आता तो ज्यादा अच्छा रहता है। मम्मी-पापा न सही मेरा कुत्ता ही आ जाता।
पूरी बात कुछ इस तरह है कि श्रेया ने कहा कि हर किसी से मिलने कोई न कोई आ रहा है, काश मुझे भी मेरा बॉयफ्रेंड मिलने आ जाए। इसके बाद आकांक्षा ने हसते हुए कहा कि मुझे मिलने तो मेरा एक्स आया था। इसके बाद वरुण यानि लैला ने कहा कि सबसे मिलने तो उनके घरवाले आ रहे हैं लेकिन तुझसे मिलने कोई अजनबी आया है। इसके बाद सब जोर-जोर से हसने लग जाते हैं।
इसके बाद आकांक्षा कहती हुई दिखाई देती हैं कि यदि गौरव की जगह कोई और आता तो शायद में ज्यादा खुश रहती। इसकी वजह से उन्होंने बताई कि इस दौरान उन्हें किसी अपने की जरुरत है जो मेरी फीलिंग्स को समझे।
गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता
बात यहां खत्म नहीं हुई। आकांक्षा कहती हुई नजर आ रही हैं की यदि मम्मी-पापा नहीं आ सकते थे तो, मेरा कुत्ता ही आ जाता। इतना सुनने के बाद श्रेया और शिल्पा जोर-जोर से हसने लगती हैं।
