Roommate ने जबरदस्ती किया Kiss...Lockup 2 में छलका Sufi Motiwala का दर्द, बोलें- 12 घंटे तक बाथरूम में रहा बंद

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 04:04 PM (IST)

Sufi Motiwala in Lockup 2 : रियलिटी शो लॉकअप 2 लगातार अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो में बड़ा मोड़ तब आया, जब पहले एलिमिनेट हो चुके हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री हुई। उनकी वापसी के बाद सूफी मोतीवाला और धीरज कपूर का शो में सफर खत्म हो गया। हालांकि, एलिमिनेट होने से पहले सूफी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे दर्दनाक अनुभव साझा किए, जिन्हें सुनकर घरवाले और दर्शक दोनों हैरान रह गए। 

Sufi Motiwala in Lockup 2

सूफी मोतीवाला ने खोले अपने जीवन के राज 
शो के एक टास्क के दौरान नियमों के मुताबिक हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को किसी एक कंटेस्टेंट को चुनौती देने का अधिकार मिला। हर्षद ने इस मुकाबले के लिए सूफी मोतीवाला का नाम चुना। टास्क में हारने के बाद सूफी को शो से बाहर होना पड़ा। हालांकि, विदा लेने से पहले उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े तीन ऐसे निजी और दर्दनाक अनुभव साझा किए, जिन्हे सुनकर घर के सभी सदस्य भावुक हो गए। 

 रूममेट ने सूफी को किया जबरदस्ती किया किस 
सूफी मोतीवाला ने अपनी कॉलेज लाइफ का एक बेहद परेशान करने वाला अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान वह एक पीजी में रहते थे, जहां उनके रूममेट का व्यव्हार उन्हें असहज करता था। उनके अनुसार, रूममेट अक्सर रात में उनके बिस्तर के सामने बैठकर उन्हें घूरता रहता था। सूफी का दावा है कि एक दिन उसने जबरन उन्हें किस करने की कोशिश की। इस घटना के बाद उन्होंने उसे तुरंत दूर धकेला और मदद के लिए पीजी के मालिक के पास पहुंच गए। 

Sufi Motiwala in Lockup 2

12 घंटे तक बाथरूम में रहे बंद 
 सूफी के मुताबिक, मदद की उम्मीद लेकर जब उन्होंने पीजी मालिक को पूरी घटना बताई, तो वहां से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। उनका दावा है कि पीजी मालिक ने शिकायत को गंभीरता से लेने की बजाय अनुचित टिप्पणी की। इस पूरे घटनाक्रम से वह इतने सहम गए कि लगभग 12 घंटे तक बाथरूम में खुद को बंद रखा। सूफी ने बताया कि उस घटना का असर आज भी उनके मन पर है और बाथरूम से जुड़ी यादें अब भी उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती हैं।

Sufi Motiwala in Lockup 2
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News