मैं घर की Doormat हूं, आधी रात मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया ... लाॅकअप में Shilpa Shinde ने बयां किया दर्द
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 05:18 PM (IST)
Shilpa Shinde : टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप 2 का हिस्सा हैं। शो में वह अक्सर किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ बहस यह विवाद को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, हाल ही में प्रसारित एपिसोड में उनका एक बेहद भावुक पक्ष देखने को मिला। इस दौरान शिल्पा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा दर्द साझा करते हुए बताया कि अब उनकी मां और भाई के साथ उनके रिश्ते पूरी तरह टूट चुके हैं।

'लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे हुई इमोशनल
हाल ही में आए एक एपिसोड के दौरान शिल्पा शिंदे ने अपने जीवन का सबसे बड़ा राज शेयर किया, जो शायद ही लोगों को पता हो। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोग अक्सर परिवार की अहमियत की बात करते हैं लेकिन उनकी स्थिति बिल्कुल अलग है। शिल्पा ने कहा कि उनके पास परिवार होते हुए भी वह खुद को अनाथ जैसा महसूस करती हैं।
इसी के साथ उन्होंने यह बात की क्लियर कर दी कि वो कुछ भी ऐसा सहानुभूति पाने के लिए नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया वो काफी समय से शेल्टर हाउस में रह रही हैं। पहले करजत उनका दूसरा घर उसका हुआ करता था लेकिन अब वही उनकी पहली पसंद और स्थायी ठिकाना बन चुका है क्योंकि उन्होंने मुंबई छोड़ दी है।
भाभी की बातों में आकर भाई ने घर से बाहर निकाल दिया
शिल्पा शिंदे ने बताया कि इस घटना को करीब तीन साल बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि कंधे की सर्जरी के कुछ ही दिन बाद उनके परिवार में हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। उनके मुताबिक, उनके भाई का व्यवहार बदल गया था और उनकी मां भी बेटे की बातों से काफी प्रभावित हो गई थीं।
इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि सर्जरी के पांच दिन बाद ही उन्हें घर से जाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने परिवार को पूरी तरह गलत नहीं ठहरा रही हैं। उनका कहना था कि परिस्थितियां ऐसी बनी गई थीं कि अपनी आत्मसम्मान की खातिर घर छोड़ने के अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। शिल्पा ने बताया कि उन्होंने रात करीब 11 बजे घर छोड़ा था और उस समय उनकी मां भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की क्योंकि वह पूरी तरह उनके भाई के पक्ष में थीं।

मां से सिर्फ फोन पर बात करती हैं शिल्पा शिंदे
भावुक होते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा की उन्हें अपने घर में कभी सम्मान नहीं मिला और वह खुद को परिवार में सबसे उपेक्षित सदस्य मानती हैं। उन्होंने बताया कि अब जब भी वह मुंबई आती हैं, तो अपने घर जाने के बजाय होटल में ठहरती हैं। शिल्पा ने साफ़ कहा की उन्होंने परिवार से सारे रिश्ते खत्म करने का फैसला कर लिया है और अब दोबारा उनसे कोई संपर्क नहीं रखेंगी।
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि काफी समय से उनकी अपनी मां से मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह मां से मिलना तो चाहती हैं, लेकिन उनकी मां अभी भी उनके भाई के प्रभाव में हैं। इसी वजह से दोनों के बीच केवल फोन पर ही कभी-कभार बातचीत हो पाती है।
