पाकिस्तान 2030 तक विश्व का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा : विशेषज्ञ

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 08:27 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान 2030 तक विश्व का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। पाकिस्तान यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ ने इस संबंध में एक रिपोर्ट दी है। अमरीका के जनगणना ब्यूरो के अनुसार पाकिस्तान वर्तमान में विश्व का छठा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। चीन आबादी के दृष्टिकोण से विश्व में पहले स्थान पर है जबकि उसके बाद भारत, अमरीका, इंडोनेशिया और ब्राजील का स्थान है।

डॉन समाचार पत्र ने बुधवार को डोव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस करांची के एक विशेषज्ञ के हवाले से एक रिपोर्ट दी है, जिसमें कहा है कि पाकिस्तान में परिवार नियोजन कार्यक्रमों की कमी है जिसके चलते जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं है और सरकार ने सही दिशा में कदम नहीं उठाया है। विशेषज्ञ ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, जानकारी के अभाव गर्भावस्था के दौरान काफी महिलाओं की मौत हो जाती हैं। परिवार नियोजन को लेकर निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी का अभाव होना परिवार नियोजन के खराब प्रदर्शन का महत्वपूर्ण कारण है।

PunjabKesariउन्होंने कहा कि बच्चों की मृत्यु दर 10 प्रतिशत है जो पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी अधिक है। जनसंख्या वृद्धि के लिए विशेषज्ञ ने कम उम्र में विवाह को प्रमुख कारण बताया है। उन्होंने कहा कि देश में 80 प्रतिशत किशोरियां गर्भधारण करती हैं। इस गति से जनसंया में वृद्धि के परिणामस्वरूप पाकिस्तान में पड़ोसी देशों के मुकाबले गरीबी और जच्चा-बच्चा मृत्यु दर बढ़ रही है। इसका असर शिक्षा पर भी पड़ रहा है, जैसा कि इस तथ्य से साफ है कि देश में 2.5 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News