बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! 2043 तक 44 देशों पर होगा इस्लामिक शासन?
punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 06:02 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः प्रसिद्ध बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों में 2043 तक यूरोप के 44 देशों में मुस्लिम शासन की संभावना जताई थी। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, 2025 से यूरोप में एक बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो तबाही की शुरुआत करेगा। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप, 2043 तक यूरोप के कई देशों में मुस्लिम शासन स्थापित हो सकता है। यह भविष्यवाणी विशेष रूप से यूरोप के 44 देशों पर केंद्रित है। हालांकि, इसमें किसी भी एशियाई देश के बारे में नहीं बताया गया है।
इसके अलावा भी आने वाले समय के लिए बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणी की हैं। उनका दावा है कि दुनिया का अंत 2025 में शुरू होगा। हालांकि, उनका गह कहना है कि गानपता 5079 तक पूरी तरह से खत्म नहीं होगी। यूरोप में पूर्वानुमानित संघर्ष के अलावा, उनका पूर्वानुमान है कि 2043 तक, यूरोप मुस्लिम शासन के अधीन हो जाएगा, और 2076 तक, दुनियाभर में कम्युनिस्ट शासन वापस आ जाएगा। वैगा इस बात पर जोर देती है कि दुनिया अंततः 5079 में एक प्राकृतिक घटना के कारण खत्म हो जाएगी।
बाबा वेंगा कौन थीं?
बाबा वेंगा, जिनका असली नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था, एक बल्गेरियाई महिला थीं जो एक रहस्यवादी और भविष्यवक्ता के रूप में जानी जाती थीं। उनका जन्म 31 जनवरी, 1911 को स्ट्रुमिका में हुआ था, जो उस समय ओटोमन साम्राज्य का हिस्सा था।
बचपन में एक तूफान में अपनी दृष्टि खोने के बाद, उन्होंने भविष्य देखने की अद्भुत क्षमता विकसित की। उनकी भविष्यवाणियों में द्वितीय विश्व युद्ध, चेरनोबिल आपदा, 9/11 के हमले और राजकुमारी डायना की मृत्यु जैसी बड़ी घटनाएं शामिल हैं। इन घटनाओं ने देश-दुनिया को हिलाकर रख दिया था। हालांकि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर विश्वास और आलोचना दोनों ही हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं और चर्चा का विषय बनी रहती हैं।