मेलानिया ट्रंप ने इवांका ट्रंप को देखकर दिए ऐसे एक्सप्रेशन्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 10:13 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिलानिया ट्रंप एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इस बार भी वह अपने एक्सप्रेशंस की वजह से सुर्खियों में हैं। गुरुवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) के आखिरी दिन स्टेज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप दिखाई दीं। बता दें कि इवांका व्हाइट हाउस में ट्रंप की एडवाइजर भी हैं। यहां ट्रंप ने अपनी पार्टी की ओर से दूसरे टर्म के लिए नॉमिनेशन स्वीकार किया और संबोधन दिया। हालांकि, चर्चा सबसे ज्यादा उस घटना की हो रही है, जब मेलानिया ने इवांका ट्रंप के भाषण के बाद स्टेज पर उनका स्वागत किया।
इवांका ट्रंप ने अपने पिता ट्रंप की एक्सेप्टेन्स स्पीच के लिए उनका स्टेज पर स्वागत किया और मेलानिया ट्रंप के सामने से गुजरकर ट्रंप के बगल में आकर खड़ी हुईं। इसी दौरान मेलानिया, इवांका को देखकर मुस्कुराईं। हालांकि, कैमरे पर इवांका की भाव-भंगिमा तो कैप्चर नहीं हुई लेकिन मेलानिया को देखकर जरूर लगा कि वो इवांका का रिस्पॉन्स देखकर खुश नहीं हुईं। मुस्कुराने के बाद एक सेकेंड के भीतर ही उनके चेहरे के भाव बदल गए और उनका चेहरा वापस गंभीर हो गया।
उनके इन एक्सप्रेशंस की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इस दौरान का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो अब तक 50 लाख बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर इस बात की चर्चा होने लगी है कि मेलानिया ट्रंप और उनकी सौतेली बेटी इवांका ट्रंप के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है। एक के मुताबिक, मेलानिया ट्रंप की दोस्त और पूर्व सलाहकार स्टेफनी विंस्टन वॉकॉफ अपना मेमोऑर 'Melania & Me' रिलीज़ कर रही है, जिसमें उन्होंने दोनों के रिश्तों पर 'हैरान' करने वाली जानकारी दी है। जानकारी है कि इसमें कहा स्टेफनी वॉकॉफ ने बताया है कि कैसे मेलानिया ट्रंप ने 2016 के ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में इवांका ट्रंप को फोटो सेशन से दूर रखने की कोशिश की थी। वहीं कथित रूप से इसमें ऐसे भी दावे किए गए हैं कि इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुश्नर ने मेलानिया ट्रंप को दबाने और उनपर कंट्रोल करने की कोशिश की थी।
This was so weird. #RNC2020 pic.twitter.com/YHReTl0bfT
— Dana Goldberg (@DGComedy) August 28, 2020
This was so weird. #RNC2020 pic.twitter.com/YHReTl0bfT
— Dana Goldberg (@DGComedy) August 28, 2020
Melania doesn’t seem to like Ivanka pic.twitter.com/PyiJ3OPjTZ
— Scott Dworkin (@funder) August 28, 2020
Gorgeous dress pic.twitter.com/JV0Da0RLrU
— Parker Molloy (@ParkerMolloy) August 28, 2020
Melania's fashion choices always send a message pic.twitter.com/FvriwnX0fR
— The Daily Show (@TheDailyShow) August 28, 2020