रेडियो स्टेशन में एंकर पर जानलेवा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 11:27 AM (IST)

मॉस्को: रूस में एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पत्रकार व चैनल ‘एको ऑफ मॉस्को’ की एंकर तात्याना फेलगेलगौर (32) पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया।  हमलावर सोमवार को मध्य मॉस्को में स्थित एक रेडियो स्टेशन के कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की आंखों में स्प्रे छिड़ककर घुस गया और पत्रकार को चाकू घोंप दिया। गौरतलब है कि यह रेडियो स्टेशन रूसी सरकार की आलोचना करता रहा है। 

PunjabKesariपुलिस ने 48 साल के हमलावर को काबू  कर उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के संदेह में आपराधिक मामला दर्ज किया है। मॉस्को पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर कहा कि हमलावर व्यक्तिगत रंजिश से प्रेरित था और किसी दूसरे देश का नागरिक है।   अस्पताल प्रशासन के अनुसार तात्याना के जीवन पर खतरा नहीं है लेकिन उनकी हालत गंभीर है।  हमले में 2 और लोग घायल हुए हैं। तात्याना विपक्षी रैलियों में सक्रियता से हिस्सा लेती रही हैं और फेसबुक पेज पर उनके हजारों फॉलोअर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News