अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 3 यात्रियों को लेकर आया सोयूज कैप्सूल कजाखस्तान में सुरक्षित उतरा

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 05:51 PM (IST)

मॉस्को: अतंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन के बाद दो महिला और एक पुरुष यात्री रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल के जरिए शनिवार को कजाखस्तान पहुंच गए। सोयूज एमएस-24 कैप्सूल में रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग नोवित्स्की, नासा की लॉरल ओ'हारा और बेलारूस की मारिना वासिलिव्स्काया सवार थीं, जो कजाखस्तान के समयानुकास दोपहर 12:17 सुदूर जेजकाज्गान शहर में उतरा।

 

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अब भी नासा के अंतरिक्ष यात्री माइकल बैरेट, मैथ्यू डोमिनिक, ट्रेसी डायसन, जेनेट एप्स और रूसी अंतरिक्ष यात्री निकोलाई चुब, अलेक्जेंडर ग्रीबेनकिन और ओलेग कोनोनेंको मौजूद हैं। नासा ने कहा कि ओ'हारा 15 सितंबर, 2023 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थीं और उन्होंने वहां कुल 204 दिन बिताए। नोवित्स्की और वासिलिव्स्काया आरंभिक योजना से दो दिन बाद 23 मार्च को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News