Video: प्रैंक के​ लिए महिला को मारी लात, अब भरने पड़ेंगे 45 लाख रुपए

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 07:09 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: आजकल लोगों में प्रैंक वीडियो बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। फेमस होने के लिए लोग कई बार आपत्तिजनक वीडियो भी शेयर कर देते हैं। ऐसे ही एक प्रैंक वीडियो बनाना युवक पर भारी पड़ गई। दरअसल एक शख्स ने वीडियो बनाने के लिए महिला को पीछे से लात मार दी। अब उसे 45 लाख रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। 

जानकारी के अनुसार मारियो ग्रेसिया मोंटियालेग्र नामक शख्स ने यह वीडियो शहर के डियागोनल मार इलाके में बनाया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह एक अनजान महिला के पास गया और उसे जोर से लात मार दी। इस हमले में 48 वर्षीय महिला नीचे गिर गई और उसके घुटने और बाजू में काफी चोटें आई। तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अपने दफ्तर से 75 दिनों की छुट्टी लेनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मारियो खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया। वह अपनी इस गलती के लिए पीड़िता को मुआवजा देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News