सोशल मीडिया पर हिलेरी को अपनी एेसी फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी(Pics)

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2016 - 03:08 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डैमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को अपने ही जन्मदिन पर खुद को बधाई देना उस समय मंहगा पड़ गया जब लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई की।


दरअसल हिलेरी ने अपने ही जन्मदिन पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट कर खुद को जन्मदिन की बधाई दे डाली।इतना ही नहीं, टि्वटर पर पोस्ट की गई अपने बचपन की फोटो में उन्होंने खुद को राष्ट्रपति बनने की बधाई भी दे डाली। उन्होंने लिखा कि 'भविष्य के राष्ट्रपति को जन्मदिन मुबारक हो'।सोशल मीडिया में हिलेरी क्लिंटन के इस ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया तेज हो गई है और लोगों ने प्रश्नों की छड़ी लगा दी।


पॉलिटिकल काऊ नाम के एक यूजर ने लिखा कि आप कितनी अजीब हैं, क्या आप खुद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। एक अन्य ट्विटर यूजर ने हिलेरी को सलाह देते हुए लिखा कि जो भी आपका सोशल मीडिया एकाउंट मैनेज कर रहा है, उसे तुरंत निकाल दिया जाना चाहिए। भला कोई खुद को जन्मदिन की बधाई देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News