भूकंप में भी नापाक हरकत से बाज नहीं आया ड्रैगन, ताइवान के पास भेजे 30 फाइटर जेट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 08:29 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: बुधवार की सुबह ताइवान की धरती भूकंप के तेज झटकों से दहल उठी। भूकंप के बीच ताइवान ने बड़ा दावा किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सीमा के करीब 30 से ज्यादा चीनी युद्धक विमान और 9 नौसेना के जहाज का पता चला है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर इससे जुड़े एक पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास चीनी सेना के 30 विमान और नेवी के 9 जहाजों का पता लगाया गया। 20 विमान ताइवान की उत्तरी, मध्य रेखा और AIDZ में प्रवेश कर गए। ताइवान सैन्य बल ने स्थिति की निगरानी की और जवाब देने के लिए उचित बल तैनात किया।'

ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है चीन
24 घंटे की अवधि में द्वीप के करीब इतने विमान इस साल के सबसे ज्यादा हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। चीन कहता रहा है कि वह ताइवान को अपने नियंत्रण में ले लेगा। भले ही इसके लिए बल प्रयोग क्यों न करना पड़े। ताइवान के दावे पर चीन ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पिछले महीने ताइवान ने द्वीप के करीब 36 चीनी युद्ध विमानों का पता लगाया था।

भूकंप से नौ लोगों की मौत
ताइवान में बुधवार सुबह गत 25 साल का सबसे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इमारतें तथा राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए तथा नौ लोगों की मौत हो गई। भूकंप की वजह से पूरे द्वीपीय देश में रेल सेवा रोकनी पड़ी। हालांकि, पूर्व में जारी सुनामी की चेतावनी बाद में वापस ले ली गई। भूकंप का केंद्र ग्रामीण, पहाड़ी हुलिएन काउंटी का तट था, जहां इमारतें 45 डिग्री के कोण पर झुक गईं और कई इमारतें ढह गईं। भूकंप के केंद्र से महज 150 किलोमीटर दूर राजधानी ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों में टाइल्स गिर गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News