चीन को कोरोना से दोहरा झटकाः आर्थिक विकास दर घटी, जनसंख्या में भी भारी गिरावट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 10:53 AM (IST)

बीजिंग: चीन में पिछले साल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों  के कारण  दोहरा झटका लगा है। कोविड वव  रियल एस्टेट मंदी के कारण देश की  आर्थिक विकास दर तीन प्रतिशत तक गिर गई। हालांकि पाबंदियां हटाने के बाद से धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वृद्धि एक साल में 2.9 प्रतिशत तक गिरी। विशेषज्ञों का कहना है कि पाबंदियां हटने के बाद से धीरे-धीरे शॉपिंग मॉल और रेस्तरां में लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है। वहीं सरकार के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि संक्रमण की मौजूदा लहर गुजर चुकी है। गौरतलब है कि पिछले साल की आर्थिक विकास दर 2021 की 8.1 प्रतिशत से आधे से भी कम थी। 

 

इस बीच  चीन ने देश में बढ़ती बुजुर्गों की आबादी और गिरती जन्म दर के बीच पहली बार हाल के वर्षों में समग्र जनसंख्या में गिरावट आने की घोषणा की है। कोरोना को इसका एक मुख्य कारण माना जा रहा है।  एक रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड पाबंदियों व  तनावपूर्ण माहौल के चलते युवाओं का शादी व परिवार बढ़ाने का रुझान लगातार कम हो रहा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, देश में पिछले वर्ष की तुलना में 2022 के अंत में आबादी 8,50,000 कम रही।

 

यह ब्यूरो हांगकांग, मकाओ और स्वशासी ताइवान के साथ-साथ विदेशी निवासियों को छोड़कर केवल चीन की मुख्य भूमि की आबादी की गणना करता है। ब्यूरो ने मंगलवार को बताया कि 1.041 करोड़ लोगों की मौत के मुकाबले 95.6 लाख लोगों के जन्म के साथ देश की आबादी 1.411.75 अरब रह गई। इनमें से 72.206 करोड़ पुरुष और 68.969 करोड़ महिलाएं हैं। चीन लंबे समय से दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश रहा है, लेकिन जल्द ही भारत के इसे पीछे छोड़ने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News