हिलेरी ने ट्रंप पर बोला हमला, निक्सन के ‘महाभियोग’ को किया याद

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 04:25 PM (IST)

न्यूयॉर्क: राष्ट्रपति पद के चुनाव में डैमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से की, जिनका कार्यकाल उनके मुताबिक न्याय में बाधा डालने के कारण ‘महाभियोग’ के साथ अपमानजनक तरीके से समाप्त हुआ था। 


मैसाचुसेट्स स्थित वेलेस्ले कॉलेज में कल हिलेरी ने बताया कि वर्ष 1968 में निक्सन के राष्ट्रपति चुने जाने के समय परिसर का माहौल कैसा था। दरअसल करीब 48 वर्ष हिलेरी ने इसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। हिलेरी(69)ने उत्साहित छात्रों से कहा,‘‘वैसे,हम लोग चिंतित हैं कि राष्ट्रपति चुने गए एक एेसे व्यक्ति का कार्यकाल अंतत: न्याय में बाधा डालने के लिए महाभियोग के साथ अपमानजनक रूप से समाप्त हो जाएगा।’’ उन्होंने इस दौरान एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमे को पद से हटाए जाने को लेकर 70 वर्षी ट्रंप पर जोरदार हमला बोला।

कॉमे रिपब्लिकन नेता के अभियान दल और राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप के बीच संबंध की जांच कर रहे थे। छात्रों ने ‘महाभियोग’ और ‘न्याय में बाधा डालने’ जैसे शब्दों पर खूब तालियां बजाई। हिलेरी ने छात्रों को बताया कि वे एेसे समय स्नातक कर रहे हैं जब सत्य और विवेक पर ‘पूरी तरह हमला’ किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News