सूअर ने जन्मा अनोखा जीव, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 11:58 AM (IST)

बीजिंगः चीन में एक किसान के सूअर ने एेसे अनोखा जीव को जन्म दिया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस जीव के माथे के बीचों-बीच एक बड़ी सी आंख और लिंग है। गांव में इस जीव के बारे में खबर फैलते ही किसान के घर लोगों का जमावड़ा लग गया।
PunjabKesari
चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के डाकिंग गांव में जन्मे इस पिगलेट का एक वीडियो भी वहां के सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस क्लिप में एक महिला इसे गोद में लिए नजर आ रही है। कुछ लोगों के हंसने की आवाज भी साफ सुनी जा सकती हैं। हालांकि जन्म के कुछ ही घंटों में इसकी मौत हो गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि साइक्लॉप्स सिंड्रोम के कारण इस जीव के अंग ठीक से विकसित नहीं हो पाए। हालांकि इससे पहले भी दुनियाभर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां अजीबो-गरीब शक्ल और शरीर वाले जीव का जन्म हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News