China की लड़की ने होंठों के लिए मां के करोड़ों के गहने 700 में बेचे, Social Media पर चर्चा!
punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2025 - 12:36 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_12_36_240129509honth.jpg)
इंटरनेशनल डेस्क। चीन के शंघाई शहर में एक लड़की की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है। इस लड़की ने अपनी मां के करोड़ों रुपये के गहने महज कुछ 700 रुपये में बेच दिए। लड़की ने इन पैसों से लिप स्टड और इयररिंग खरीदे। जब मां को इस बारे में पता चला तो वह चौंक गई और उसने पुलिस से मदद मांगी। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी और देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई।
क्या हुआ था?
शंघाई में एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी ली ने अपने घर के कीमती गहने बाजार में बेच दिए। महिला के अनुसार उसकी बेटी ने अपनी मां के दस लाख युआन (1.22 करोड़ रुपये) के जेवर को महज 60 युआन (721 रुपये) में बेच दिया था। इसके बाद लड़की ने इन पैसों से लिप स्टड और इयररिंग खरीदी।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें
गहने बेचने का कारण
महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने गलती से यह मान लिया कि गहने नकली हैं इस वजह से उसने इन्हें एक रीसाइक्लिंग दुकान पर बेच दिया। जब महिला ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसे सिर्फ 60 युआन (700 रुपये) की जरूरत थी क्योंकि उसने किसी को लिप स्टड पहने हुए देखा था और उसे भी वही चाहिए था।
यह भी पढ़ें: दुल्हन का भाई गायब और शादी में टीवी पर था ध्यान... भारत-पाकिस्तान मुकाबले का ये किस्सा आपने नहीं सुना होगा
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और गहनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जल्द ही सफलता हासिल की और गहनों को वापस महिला को लौटा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकान का मालिक मौके पर मौजूद नहीं था इसलिए उनसे फोन पर संपर्क किया गया और उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया।
सोशल मीडिया पर चर्चा
यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। कुछ लोग इस मां के खिलाफ तो कुछ लोग बेटी की हरकत पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। हालांकि गहने वापस मिल गए लेकिन इस घटना ने एक बार फिर परिवार के बीच जिम्मेदारी और सही निर्णय लेने की अहमियत को उजागर किया है।